सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही योजनाएं उद्यमियों के लिए बनी सहायक
-हरियाणा सरकार की एमएसएमई योजना से इको प्लास्ट इंडस्टरीज को मिला आर्थिक सहयोग
-टेस्टेड इक्विपमेंट पर सब्सिडी मिलने पर देवेंद्र शर्मा ने हरियाणा सरकार का जताया आभार
-प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय
Posted On:
10 Oct 2026 6:18PM
पलवल, 10 अक्टूबर। हरियाणा सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही योजनाएं उद्यमियों के लिए सहायक साबित हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से उद्योगों को आर्थिक सहायता मिल रही है। इको प्लास्ट इंडस्टरीज के देवेंद्र शर्मा भी ऐसे ही लाभार्थियों में शामिल हैं, जिन्होंने एमएसएमई योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त कर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सरकारी योजना से मिला आर्थिक सहयोगइको प्लास्ट इंडस्टरीज से जुड़े देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी औद्योगिक इकाई के लिए टेस्टेड इक्विपमेंट पर एमएसएमई योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से उद्योगों को आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करने और अपने कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहायता मिलती है। देवेंद्र शर्मा के अनुसार, योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रही, जिससे उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित कार्य सरल और आसान तरीके से पूरा हो गया। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण उन्हें योजना का लाभ लेने में सहूलियत मिली और अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।
ऑनलाइन प्रक्रिया बनी सुविधा का माध्यमदेवेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होने से उद्यमियों का समय बचता है और वे अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान दे पाते हैं। एमएसएमई के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता उद्योगों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करती है। इससे उद्यमियों में नई संभावनाओं के साथ काम करने का विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ऐसी योजनाएं उद्यमियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
हरियाणा सरकार और एमएसएमई का जताया आभारदेवेंद्र शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, मैं इको प्लास्ट इंडस्टरीज से देवेंद्र शर्मा हूं। हमने टेस्टेड इक्विपमेंट पर एमएसएमई के माध्यम से सब्सिडी प्राप्त की है। इस पूरी प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन और अन्य कार्य बहुत आसानी से हो गए। मैं तहे दिल से एमएसएमई विभाग और हरियाणा सरकार का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार इसी प्रकार उद्यमियों को सहयोग प्रदान करती रहेगी, ताकि प्रदेश के उद्योग निरंतर प्रगति कर सकें और हरियाणा औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
*****
(Release ID: 8868)