azadi ka amrit mahotsav

सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की

-बागवानी विभाग की योजना से टमाटर की खेती को मिला आर्थिक संबल

-किसान सोनू को मिला 78 हजार रुपये का अनुदान

-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार का जताया आभार

-बागवानी विभाग की सहायता को बताया खेती के लिए उपयोगी

Posted On: 10 Oct 2026 6:17PM
PrintRelease पलवल, 10 अक्टूबर। हरियाणा सरकार की योजनाओं से किसानों को खेती में आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से किसानों को आधुनिक खेती अपनाने और अपनी आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बागवानी विभाग की योजना का लाभ उठाकर टमाटर की खेती करने वाले किसान सोनू के परिवार को 78 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है।
किसान सोनू ने बताया कि उनके पिता राम फूल बोलने में असमर्थ हैं, इसलिए वह स्वयं अपने परिवार की ओर से अपनी बात रख रहे हैं। उनके परिवार ने टमाटर की खेती की थी, जो बागवानी विभाग की योजना के अंतर्गत आती है। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार की ओर से उनके परिवार को 78,000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई, जिससे उन्हें खेती के कार्य में आर्थिक सहायता मिली।
सोनू ने कहा कि सरकार की योजनाओं से किसानों को खेती में आगे बढऩे का अवसर मिलता है। बागवानी विभाग के सहयोग और मार्गदर्शन से किसानों को अपनी खेती से जुड़ी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है। उन्होंने इस सहायता के लिए बागवानी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं से जोडऩा और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना सराहनीय पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी किसानों को इसी प्रकार सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।
सोनू ने सरकार से अनुरोध किया कि किसानों को बागवानी एवं कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं से जुडक़र खेती को लाभकारी बना सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता और विभागीय मार्गदर्शन मिलने से उनका सरकार तथा बागवानी विभाग के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।
सोनू ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा सरकार और बागवानी विभाग का 78 हजार रुपये की अनुदान सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों को इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो वे बागवानी के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित होंगे और कृषि क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।
सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की के माध्यम से ऐसी सफलता की कहानियां किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

*****

 


(Release ID: 8869)