food, civil supplies and consumer affairs
azadi ka amrit mahotsav

जिला की अनाज मंडियों में कल देर सांय तक 26 हजार 224 मीट्रिक धान की हुई आवक

किसानों को मंडियों में फसल बेचने में नही होने दी जाएगी कोई दिक्कत- डीसी डाॅ. वैशाली शर्मा

Posted On: 13 Oct 2026 2:01PM
जिला की अनाज मंडियों में कल देर सांय तक 26 हजार 224 मीट्रिक धान की हुई आवक
जींद, 13  अक्तूबर      डीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को बताया कि अलेवा की अनाज मण्डी में अब तक 1890 मीट्रिक टन, धमतान की अनाज मण्डी में 1083 मीट्रिक टन,  गढ़ी में 1334 मीट्रिक टन, जींद में 465 मीट्रिक टन, खरल में 337 मिट्रिक टन, खरल में 133 मिट्रिक टन,  मंगलपुर मंे 366 मीट्रिक टन, नगूरा में 398 मीट्रिक टन,  नरवाना में 10075 मीट्रिक टन, पिल्लूखेड़ा में 570 मीट्रिक टन, सफीदों में 1235 मीट्रिक टन, उचाना में 290 मीट्रिक टन तथा आॅल्ड मार्किट उचाना में 7940 मिट्रिक टन धान की आवक व खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 20052 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 3488 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 2684 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए है कि वे खरीदे गए धान का उठान कार्य भी साथ- साथ करवाते रहे ताकि किसानों को मंडियों में फसल उतारने के कार्य में कोई परेशानी ना हो।
डीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने बताया कि फिलहाल अनाज मण्डियों में  ग्रेड-ए धान की आवक हुई। उन्होंने बताया कि ज्यों ही धीरे- धीरे फसल कटाई का कार्य जोर पकड़ेगा, मण्डियों में फसलों की आवक में तेजी से वृद्वि होगी । किसी भी किसान को मण्डियों में फसल बेचने के दौरान कोई परेशानी न आए इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम प्रकार के प्रबंध पूरे किए जा चुके है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि पीसीआर की गाड़ी से समय- समय पर मण्डियों में गश्त करते रहे। उन्होंने किसानों अपील की है कि वे  मण्डियों में फसल सुखाकर लाएं, ताकि फसल की बिक्री तुरंत हो सके। धान की फसलें बिक्री के लिए मण्डियों में पहुंचनी शुरू हो चुकी है। किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार द्वारा सभी अनाज मंडियों में तमाम व्यवस्था पूर्ण कर फसल खरीद का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
...............





5 Attachments  •  Scanned by Gmail

 

*****

 


(Release ID: 9030)