food, civil supplies and consumer affairs
azadi ka amrit mahotsav

खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 4 लाख 25 हजार 760 मीट्रिक टन धान : विश्राम कुमार मीणा

खाद्य आपूर्ति विभाग ने 3 लाख 15 हजार 238 एमटी और हैफेड ने खरीदी 1 लाख 10 हजार 522 एमटी धान, अब तक 1 लाख 98 हजार 666

Posted On: 13 Oct 2026 2:48PM


खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 4 लाख 25 हजार 760 मीट्रिक टन धान:विश्राम कुमार मीणा
खाद्य आपूर्ति विभाग ने 3 लाख 15 हजार 238 एमटी और हैफेड ने खरीदी 1 लाख 10 हजार 522 एमटी धान, अब तक 1 लाख 98 हजार 666 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य हो चुका है पूरा, अब तक 68690 किसानों की फसल की हो चुकी है खरीद, धान उठान कार्य को भी तेज गति से करना सुनिश्चित करें अधिकारी
कुरुक्षेत्र 13 अक्टूबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी द्वारा 29 सितंबर से शुरू कर दिया गया था। इन दोनों एजेंसियों ने 12 अक्टूबर 2026 को देर सायं तक 4 लाख 25 हजार 760 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 3 लाख 15 हजार 238 मीट्रिक टन और हैफेड ने खरीदी 1 लाख 10 हजार 522 मीट्रिक टन धान का खरीद कार्य किया गया है। अब तक खरीदी गई धान में से 1 लाख 98 हजार 666 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा हो चुका है और 68 हजार 690 किसानों की फसल को खरीदा जा चुका है। खरीद एजेंसियों को धान उठान कार्य को निरंतर करने के निर्देश दिए गए है। अगर कोई अधिकारी धान उठान कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति व हैफेड की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अजराना कला मंडी से 3352 एमटी, अमीन मंडी से 1357 एमटी, बाबैन मंडी से 19718 एमटी, भौर सैयदां से 3040 एमटी, गुमथला गढू से 10902 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 30929 एमटी, झांसा मंडी से 12860 एमटी, थानेसर मंडी से 64029 एिमटी, लाडवा मंडी से 37998 एमटी, गांव नलवी से 2670 एमटी, पिहोवा मंडी से 46063 एमटी, पिपली मंडी से 18196 एमटी, शाहबाद मंडी से 49000 एमटी, थाना से 1471 एमटी, ठोल मंडी से 13653 एमटी धान खरीदा गया है। इसके अलावा हैफेड द्वारा बाबैन मंडी से 6492 एमटी, बारना मंडी से 624 एमटी, बोधनी से 1850 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 3237 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 9403 एमटी, कराह साहब से 5040 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 19533 एमटी, लाडवा मंडी से 10641 एमटी, लुखी मंडी से 508 एमटी, मलिकपुर से 1984 एमटी, नीमवाला से 1740 एमटी, पिहोवा मंडी से 20690 एमटी, पिपली मंडी से 2273 एमटी, शाहबाद मंडी से 26136 एमटी, ठोल मंडी से 371 एमटी क्विंटल धान की खरीद की गई है।
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति और हैफेड द्वारा कुल 4 लाख 25 हजार 760 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें एजेंसियों द्वारा 1 लाख 98 हजार 666 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया है। धान सीजन में एजेंसियों द्वारा तेजी के साथ खरीद का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।


 

*****

 


(Release ID: 9031)