azadi ka amrit mahotsav

बेरली कलां में सेवा सेतु कैंप का किया आयोजन

ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Posted On: 13 Oct 2026 4:18PM
रेवाड़ी, 13 अक्तूबर।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गांव बेरली कलां में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और पात्रता संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। वहीं बुधवार को गांव पुंसिका में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र परिवारों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है।
एडीसी ने बताया कि इन शिविरों में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण सुविधा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। एडीसी ने बताया कि बुधवार को गांव पुंसिका में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों से कैंप में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
--------

 

*****

 


(Release ID: 9053)