Sports
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2026-27 के लिए पलवल में 1200 खिलाडिय़ों ने लिया ट्रायल में भाग
Posted On:
13 Oct 2026 7:23PM
पलवल, 13 अक्टूबर। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2026-27 का आयोजन लडक़ों एवं लड़कियों की सीनियर श्रेणी में 30 खेलों/इवेंट्स में करवाया जाना है। इसके लिए जिला पलवल में जिला स्तर पर खिलाडिय़ों के चयन हेतु 12 से 13 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि इन ट्रायल में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, ताइक्वांडो, नेटबॉल, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, जूडो, खो-खो, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, कराटे, थ्रोबॉल, टेनिस, आर्चरी, हैंडबॉल, तैराकी, साइक्लिंग, क्रिकेट, शूटिंग, हॉकी, बेसबॉल, भारोत्तोलन, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कैनोइंग तथा रोइंग सहित विभिन्न खेलों के ट्रायल लिए गए।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सभी खेलों की चयन प्रक्रिया में जिला पलवल के लगभग 1200 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन ट्रायल का उद्देश्य राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए प्रतिभावान खिलाडिय़ों का चयन करना है, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर सकें।
000
*****
(Release ID: 9118)