Agriculture and farmer welfare
azadi ka amrit mahotsav

जिला की मंडियों में 2 लाख 62 हजार 467 मीट्रिक टन धान की हुई आवक

Posted On: 13 Oct 2026 5:09PM
 करनाल, 13 अक्तूबर।  उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला की मंडियों में धान की आवक जारी है। गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में  2 लाख 62 हजार 467 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 76506 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 38233 व हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 45844 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से धान उठान का कार्य सरकारी खरीद एजेंसियों को समय पर कराने के आदेश दिए गए हैं।  

 उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर फसलों को खरीदा जाए, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दें। मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रखें, समय पर धान का उठान कराया जाए। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय तथा साफ-सफाई में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

 

*****

 


(Release ID: 9120)