Police
azadi ka amrit mahotsav

नायब सिंह ने संभाला इंद्री उप पुलिस अधीक्षक का पदभार

Posted On: 14 Oct 2026 9:41AM
इन्द्री, 13 अक्तूबर।           हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारी नायब सिंह ने उपपुलिस अधीक्षक (डीएसपी) इन्द्री का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड में पंचकूला मुख्यालय में सेवारत थे। इसके अलावा वे करनाल, घरौंडा, कुंजपुरा, बुटाना, इकोनॉमिक सेल इत्यादि जगह भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी नायब सिंह ने कहा कि पुलिस थाने या चौकी में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर होगी और उसे न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता के सहयोग से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा लोगों को विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने बारे व नशे से होने वाले दुष्परिणामों बारे भी जागरूक किया जाएगा। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस की पेट्रोलिंग (गश्त) बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रात और दिन की गश्त को प्रभावी बनाकर ऐसी घटनाओं को रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

 

*****

 


(Release ID: 9125)