food, civil supplies and consumer affairs
azadi ka amrit mahotsav

बरसात के दौरान खरीफ फसल के बचाव के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध

जिले की सभी अनाज मंडियों में खुले में रखी फसल को तिरपाल से ढका

किसानों की उपज को बारिश से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन सतर्क

Posted On: 15 Oct 2026 12:53PM
झज्जर, 15 अक्टूबर
बरसात के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी अनाज मंडियों में खरीफ फसल को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में खुले में रखी खरीफ फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढका गया है, ताकि प्रतिकूल मौसम के कारण किसानों की मेहनत से उपजी फसल को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की उपज की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। मौसम में बदलाव और बरसात की संभावना को देखते हुए अनाज मंडियों में रखी फसल को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इसके तहत मंडियों में खुले में रखी फसल को तिरपाल से ढककर बारिश के पानी से बचाने की व्यवस्था की गई है।
डीसी ने कहा प्रशासन का प्रयास है कि बरसात के दौरान किसानों की उपज सुरक्षित रहे और खरीद प्रक्रिया के तहत मंडियों में पहुंचने वाली फसल को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी अनाज मंडियों में फसल के बचाव के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खरीफ फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ मंडियों में किसानों की सुविधा और उनकी उपज की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन, झज्जर ने बरसात के दौरान खरीफ फसल को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े। सम्बन्धित नोडल अधिकारी स्वयं अनाज मंडियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 
-------
फ़ोटो कैप्शन : बेरी अनाज मंडी में बरसात से बचाव के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेती एसडीएम रेणुका नांदल।
------------

 

*****

 


(Release ID: 9232)