Elections
azadi ka amrit mahotsav

एसआईआर में छूटे हुए और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक सभी मतदान केंद्रों पर चलेगा विशेष अभियान : विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

Posted On: 15 Oct 2026 5:10PM

कुरुक्षेत्र, 15 अक्टूबर। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार एसआईआर में छूटे हुए और पहली बार मतदाता बनने वाले युवा मतदाताओं के लिए 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। ड्राफ्ट रोल में जिला के कुल 6,77,498 मतदाता हैं। इसमें से 6,14,030 मतदाताओं का डाटा फाइनल पब्लिकेशन के लिए पार्क हो चुका है, 54,041 पेंडिंग है। अंतिम प्रकाश 6 नवंबर को किया जाएगा।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंस सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी ईआरओ द्वारा क्लेम और ऑब्जेक्शन की सूची नियमित रूप से साप्ताहिक आधार पर सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान 31 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक जिले में फार्म-6 में कुल 17535 आवेदन, फॉर्म-6ए में 9 आवेदन, फॉर्म-7 में 569 आवेदन और फॉर्म-8 में 14390 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से अब तक फॉर्म-6 के 449 आवेदन, फॉर्म-6A के 2 आवेदन, फॉर्म-7 के 97 आवेदन और फॉर्म-8 के 47 आवेदन ही शेष बचे हैं, जिनका निपटान तेजी से किया जा रहा है। शाहबाद विधानसभा में स्थिति सबसे बेहतर है, जहां मात्र 5 आवेदन फॉर्म-6 पेंडिंग हैं।

उन्होंने कहा कि जिला में कुल 1,11,738 नोटिस जनरेट करने के बाद सभी डिलीवर कर दिए गए हैं। इनमें से 1,11,488 की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। अब केवल 252 सुनवाई शेष हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्लेम-ऑब्जेक्शन की सुपर-चेकिंग करवाई जा रही है। नोटिस निपटान और युवाओं को जोड़ने के लिए बीएलए-I और बीएलए-2 को सक्रिय रूप से शामिल किया गया है।

          इस मौके पर एसडीएम पिहोवा डा. राहुल कनवारिया, एसडीएम थानेसर अमन कुमार, एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी, एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी, चुनाव तहसीलदार संदीप सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।



 

*****

 


(Release ID: 9306)