azadi ka amrit mahotsav

*जिला स्तरीय मेगा जॉब फेयर 23 अक्टूबर को राजकीय महिला महाविद्यालय में*

Posted On: 16 Oct 2026 3:52PM
*जिला स्तरीय मेगा जॉब फेयर 23 अक्टूबर को राजकीय महिला महाविद्यालय में*

*कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होंगे मुख्य अतिथि, 600 युवाओं को ऑफर लेटर देने का लक्ष्य*

*सुबह 9 बजे शुरू होगा रोजगार मेला, आईटीआई और पॉलिटेक्निक सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग*

गुरुग्राम, 16 अक्टूबर- युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम में जिला स्तरीय मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुरुग्राम के प्राचार्य रविंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के दौरान 600 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी  भाग ले सकेंगे। विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी कौशल और संबंधित ट्रेड के अनुसार चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर मिल सकें।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने बायोडाटा/रिज्यूमे, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचें, ताकि वे कंपनियों की चयन प्रक्रिया में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें।
0000

 

*****

 


(Release ID: 9382)