MICRO, SMALL AND MEDIUM Enterprises
azadi ka amrit mahotsav

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ‘कहानी बदलाव की’

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत मिली सब्सिडी से आइसक्रीम उद्योग को मिली नई उड़ान

- सरकार से मिला सहयोग उद्यमियों को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की देता है प्रेरणा

- विवेक भूटानी ने जताया केंद्र और हरियाणा सरकार का आभार

Posted On: 17 Oct 2026 7:30PM

पलवल, 17 अक्टूबर।
भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं देश में स्वरोजगार, उद्यमिता और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इन्हीं प्रयासों से प्रेरित होकर पलवल हरियाणा में स्थित सनविका फूड्स ने आइसक्रीम निर्माण एवं बिक्री के क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू किया और सरकारी सहायता से अपने उद्यम को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया। सनविका फूड्स की ओर से विवेक भूटानी बताते हैं कि उनकी कंपनी ने पलवल में आइसक्रीम बनाने और बेचने का कार्य शुरू किया है। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपना व्यवसाय स्थापित करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण पहल रही है। इस उद्यम के माध्यम से स्थानीय स्तर पर व्यवसाय को बढ़ावा देने और अपने कार्य को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।

इस व्यवसाय को शुरू करने और विकसित करने में आर्थिक सहायता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत, संबंधित विभाग के माध्यम से कंपनी को सब्सिडी प्रदान की गई। इस सरकारी सहयोग ने उद्यम को आगे बढ़ाने के प्रयासों को प्रोत्साहन दिया। सरकारी सहायता मिलने से उद्यमियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने व्यवसाय के विकास की दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। सनविका फूड्स का आइसक्रीम निर्माण एवं बिक्री का कार्य स्थानीय स्तर पर खाद्य व्यवसाय को प्रोत्साहित करने का एक उदाहरण है। ऐसे उद्यम क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा भविष्य में रोजगार के अवसर विकसित करने की क्षमता रखते हैं।

विवेक भूटानी भारत सरकार, हरियाणा सरकार तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना से संबंधित जिला अधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। वे कहते हैं कि सरकारी योजना के अंतर्गत मिली सब्सिडी उनके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण सहयोग साबित हुई है। कंपनी भविष्य में भी अपने कार्य को आगे बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह सफलता की कहानी बताती है कि सरकारी योजनाओं का सहयोग उद्यमियों को नए व्यवसाय स्थापित करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
000

 

*****

 


(Release ID: 9527)