Animal husbandry and dairy
azadi ka amrit mahotsav

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ‘कहानी बदलाव की’

पशुपालन विभाग की सहायता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े गांव कुसलीपुर के टेकचंद

हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी पहल ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास

- दो भैंसों के माध्यम से दूध उत्पादन का कार्य करके रोजगार को प्रदान की गति

- टेकचंद ने जताया हरियाणा सरकार और पशुपालन विभाग का आभार

Posted On: 17 Oct 2026 7:29PM

पलवल, 17 अक्टूबर।
हरियाणा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में गांव कुसलीपुर, जिला पलवल के निवासी श्री टेकचंद शर्मा के परिवार ने पशुपालन विभाग की योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार है। गांवों में रहने वाले अनेक परिवारों के लिए पशुपालन न केवल आय का साधन है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का एक बेहतर माध्यम भी है। इसी उद्देश्य से लाभार्थी ने हरियाणा सरकार के पशुपालन विभाग के माध्यम से दो भैंसों के लिए ऋण प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्हें सरकारी योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ भी मिला।

सरकार की इस आर्थिक सहायता से उनके लिए पशुपालन का कार्य शुरू करना और उसे आगे बढ़ाना आसान हुआ। दो भैंसों के माध्यम से दूध उत्पादन का कार्य करके उन्होंने अपने रोजगार को गति प्रदान की। इस सहायता से उन्हें अपना काम बेहतर तरीके से संचालित करने का अवसर मिला और उनका स्वरोजगार अच्छा चलने लगा। यह पहल इस बात का उदाहरण है कि यदि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे, तो वे ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का आधार बन सकती हैं। पशुपालन जैसे पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं तथा लोगों को अपने गांव में रहकर आजीविका कमाने का अवसर मिलता है।

लाभार्थी टेकचंद हरियाणा सरकार और पशुपालन विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनका मानना है कि सरकार द्वारा प्रदान की गई ऋण सुविधा और सब्सिडी ने उनके रोजगार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं का सहयोग, मेहनत और आत्मविश्वास मिलकर बदलाव की नई राह खोल सकते हैं। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी पहल ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।
000

 

*****

 


(Release ID: 9528)