Agriculture and farmer welfare
फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर गांव ठोल में 21 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
किसानों को पराली प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों और कृषि मशीनरी के प्रभावी उपयोग के प्रति किया जाएगा जागरूक
Posted On:
19 Oct 2026 3:27PM
कुरुक्षेत्र 19 अक्टूबर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. गिरीश नागपाल ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर 2026 को प्रात: 11 बजे गांव ठोल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजकीय विद्यालय के नजदीक स्थित स्टेडियम में आयोजित होगा। शिविर के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।डीडीए डा. गिरीश नागपाल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना है। इसके साथ ही किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपलब्ध कृषि मशीनरी के प्रभावी उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर फसल अवशेषों का उचित निस्तारण कर सकें। कृषि विभाग का प्रयास है कि किसान पराली जलाने के बजाय पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं। फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने से वायु प्रदूषण को कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। इसके साथ-साथ आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से फसल अवशेषों का खेतों में ही उचित प्रबंधन किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि शिविर में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उपलब्ध तकनीकों और मशीनरी के सही इस्तेमाल के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को जागरूक कर के पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाना तथा टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। किसानों से भी अपील की गई है कि वे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर फसल अवशेष प्रबंधन की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्राप्त करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे।
*****
(Release ID: 9610)