azadi ka amrit mahotsav

पलवल में 22 से 24 अक्टूबर तक होगा हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का आयोजन

- नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में पुरुष एवं महिला सीनियर वर्ग के पहलवान लड़ाएंगे दांव-पेंच

- हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी खिताब के लिए पहलवान दिखाएंगे दमखम

- हरियाणा केसरी पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मिलेगा 1 लाख 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार

Posted On: 21 Oct 2026 4:46PM
पलवल, 21 अक्टूबर। 
हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा जिला पलवल में कुश्ती को बढ़ावा देने और खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का आयोजन करवाया जाएगा। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में सीनियर आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवान भाग लेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खिताबों के लिए मुकाबले आयोजित किए जाएंगे तथा विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यकारी जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि हरियाणा केसरी पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 1 लाख 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसी प्रकार हरियाणा कुमार एवं हरियाणा कुमारी वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 31 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। 

कार्यकारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि अंडर-17 एवं अंडर-20 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवानों के लिए हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी सोनीपत में करवाया जाएगा। इन आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को 5,100-5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लें और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
000

 

*****

 


(Release ID: 9689)