Law & Legislative
जिला एडीआर सेंटर में सभी पैनल अधिवक्ताओं व प्रो बोनो अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित
Posted On:
21 Oct 2026 8:05PM
करनाल, 21 अक्तूबर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला एडीआर सेंटर में सभी पैनल अधिवक्ताओं व प्रो बोनो अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, मॉनिटरिंग कमेटी करनाल रजनीश कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर उनके साथ कमेटी की सदस्य व सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीनाक्षी यादव व सदस्य मॉनिटरिंग कमेटी करनाल सतीश कुमार भी उपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार शर्मा ने पैनल अधिवक्ताओं व प्रो बोनो अधिवक्ताओं से बातचीत की और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान किए मुकदमों बारे चर्चा की। उन्होंने अधिवक्ताओं को जनहित मे अपनी निस्वार्थ सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीनाक्षी यादव ने कानूनी सहायता केंद्र, पुराना बस स्टैंड का निरीक्षण किया और पैरालीगल वालंटियर को लोगों को मुफ्त कानूनी सेवाओं और नालसा योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
*****
(Release ID: 9714)