health services
जिला सलाहकार समिति की बैठक
जिला में चार नए केन्द्रों का पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत नया रजिस्ट्रेशन तथा दो केंद्रों का नवीनीकरण करने का लिया गया निर्णय : सिविल सर्जन डा0 पूनम चौधरी
Posted On:
21 Oct 2026 9:23PM
करनाल, 21 अक्तूबर। कन्या भूण हत्या को रोकने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण तकनीक अधिनियम के तहत जिला एडवाइजरी कमेटी तथा जिला समुचित प्राधिकारी की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला समुचित प्राधिकारी (पीसी एंड पीएनडीटी) एवं सिविल सर्जन डा0 पूनम चौधरी ने की।बैठक में सिविल सर्जन द्वारा कमेटी के सभी सदस्यों की उपस्थिति में जिला में स्थित पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत रजिस्टर्ड केन्द्रों से प्राप्त आवेदनों पर परामर्श किया गया। जिसके तहत जिला में चार नए केन्द्रों का पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत नया रजिस्ट्रेशन तथा दो केन्द्रों का नवीनीकरण करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत मौजूद कई अन्य मुद्दों जैसे कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों को दिए गए कारण बताओ नोटिस पर भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डिप्टी सीएमओ एवं पीएनडीटी नोडल अधिकारी डा0 शीनू चौधरी, डीए डा0 पंकज सैनी, एआईपीआरओ रघुबीर सिंह, सीडीपीओ संतोष व डा0 अंजू उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 9715)