food, civil supplies and consumer affairs
azadi ka amrit mahotsav

त्योहारी सीजन के मद्देनजऱ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, इसराना बाजार में मिठाई की दुकान से आठ खाद्य नमूने लिए गए

Posted On: 22 Oct 2026 4:50PM

त्योहारी सीजन के मद्देनजऱ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, इसराना बाजार में मिठाई की दुकान से आठ खाद्य नमूने लिए गए

पानीपत, 22 अक्टूबर। त्योहारी सीजन के मद्देनजऱ आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, पानीपत द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में डॉ. विक्रम पचीसिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) द्वारा इसराना बाजार स्थित चार मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु दुकान से आठ खाद्य नमूने लिए गए। सभी नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों का पालन सुनिश्चित करें और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाएं।

 

*****

 


(Release ID: 9750)