जिला सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त महेंद्र पाल ने आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा रखी जाने वाली शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
समाधान शिविर में सेक्टर 3 निवासी एक प्रार्थी द्वारा अवैध रूप से बनी हुई झुग्गियों एवं अवैध तरीके से संचालित मांसाहार की दुकान को हटवाने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने की मांग पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी। पटेल नगर निवासी एक प्रार्थी द्वारा नया गैस कनेक्शन लेने बारे की मांग पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्त कार्यवाही करने की निर्देश दिए।
नेशनल हाई स्कूल के पास एक प्राइवेट कॉलोनी से सीनियर सिटीजन सुभाष द्वारा पुत्रवधू द्वारा मानसिक परेशानी व अन्य पीड़ा के डर से मकान खाली करवाकर उनकी सम्पति व मकान पर कब्जा करने की शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने पुलिस विभाग को इस मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव सीसवाल के एक प्रार्थी द्वारा ग्राम पंचायत के सदस्यों ने पार्क बनवाने के लिए हरे पेड़ों की अवैध कटाई पर कार्यवाही करने की शिकायत पर उपायुक्त ने डीडीपीओ को मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार गांव बिठमड़ा निवासी ईश्वर द्वारा पीएनबी बैंक के अधिकारी द्वारा किसान कार्ड न बनाने की शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने एलडीएम विभाग के अधिकारियों को इस पर प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या का समाधान करने के दिशा निर्देश दिए। गांव पनिहार चक निवासी रामकिशन द्वारा मुख्य नहर अधिकारी न्यायालय में खेतों की सिंचाई हेतु नहरी मोगा मिलने के लिए अपील लगाई थी जिसमें किसी प्रकार की सूचना अथवा निर्णय की प्रति प्राप्त न होने बाबत शिकायत पर उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मामले पर शीघ्र कार्यवाही करने के हिदायत दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसीयूटी विवेक यादव, नगराधीश रोहित कुमार, एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
*****