Information, Public Relation and languages
azadi ka amrit mahotsav

समाधान शिविर में प्राप्त हुई 12 शिकायते, डीडीपीओ मनीष मलिक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान शिविर

-समाधान शिविर के दौरान गांव फरमाणा में फिरनी पर अवैध कब्जों को हटवाने प्राप्त हुई शिकायत

Posted On: 22 Oct 2026 5:31PM

सोनीपत, 22 अक्टूबर। लघु सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए डीडीपीओ मनीष मलिक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयावधि में तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न कटवाए जाएं और प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निपटारा किया जाए।

समाधान शिविर के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें फरमाणा गांव में फिरनी पर अवैध कब्जों को हटवाने की ग्रामवासियों ने शिकायत दी। गांव बड़ौदा मोर निवासी ने शिकायत दी कि उसकी गाड़ी पर लगे फास्ट टैग में त्रुटि है उसको ठीक करवाया जाए। गांव बैयांपुर निवासी राजबाला ने शिकायत दी कि गांव में नई गली बनने से उसका घर का लेवल नीचे चला गया है जिसके कारण उसके घर से पानी नहीं निकल रहा कृपया इसका समाधान करवाया जाए। गांव देवुडु निवासी ने शिकायत दी की वह 100 प्रतिशित दिव्यांग है, जिसके आधार पर उसका बिजली बिल माफ करवाया जाए। विकास नगर निवासी ने शिकायत दी कि उसका पति एक सस्थां का कर्मचारी था। उसकी मृत्यु के बाद संस्था द्वारा उसे नौकरी पर रखने का आश्वासन दिया था। अब संस्था उसे ठेके पर रख रही है। जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है। गांव छहतेरा निवासी ने चार महीने से पेंशन बंद होने की शिकायत दी। 

अन्यों शिकायतों में गांव राठधना निवासी ने शिकायत दी कि उसने 40 वर्ष पूर्व अपनी खेती की जमीन पर ट्यूबल लगवाया था। 40 वर्ष से जो ट्रांसफॉर्मर लगा था वह लाइन जर्जर हो गई है इसके लिए कई बार लिखित में शिकायत दे चुका है। इसका समाधान करवाया जाए। गांव देबडू निवासी ने अपनी निजी सामूहिक भूमि पर बिजली का ट्रांसफॉर्मर हटवाने की शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने शिकायत दी की पुरानी महावीर कॉलोनी में गेल गैस लिमिटेड द्वारा काफी समय पूर्व गैस की लाइन बिछा दी गई थी। लेकिन अप्लाई करने के बाद भी कनेक्शन को गेल गैस लिमिटेड द्वारा चालू नहीं किया जा रहा। स्वतंत्र नगर के निवासियों में कॉलोनी को नियमित करने व घरों को तोड़ने से रोकने की शिकायत दी गई। गांव बागडूं निवासी ने शिकायत दी की 1994 में सरकार द्वारा उसे प्लाट दिया गया था जिसका कब्जा उसे आज तक नहीं मिला है उसे सरकार द्वारा दिए गए प्लांट पर कब्जा दिलवाया जाए। गांव शाहपुर तुर्क निवासियों ने गांव की चैपाल की मरम्मत करवाने के लिए शिकायत दी। 

सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए डीडीपीओ मनीष मलिक ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर निर्धारित समयावधि में समाधान करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान एसीपी राजदीप मोर, तहसीलदार कीर्ति,  सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

*****

 


(Release ID: 9759)