Agriculture and farmer welfare
वीबी जी रामजी बने ग्रामीण विकास का आधार : डॉ. चौहान
अधिकारी-कर्मचारियों से कमर कसने का आवाहन
Posted On:
22 Oct 2026 7:21PM
नीलोखेड़ी/ करनाल, 22 अक्तूबर। ग्रामीण विकास योजनाओं की सफलता उनके प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर निर्भर करती है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षित और सक्षम होना आवश्यक है। यह बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने संस्थान में बीबी जी राम जी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों पर क्षमता निर्माण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।
डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास से संबंधित स्वीकृत कार्यों की उचित योजना तैयार करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे कार्यक्रम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं की प्रक्रियाओं और कार्यों के बेहतर निष्पादन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को कार्यक्षेत्र में अपनाकर ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को अधिक प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करने और प्राप्त जानकारी का उपयोग अपने दैनिक कार्यों में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि क्षमता निर्माण से कार्यकुशलता बढ़ती है और विकास कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने में सहायता मिलती है।
ग्रामीण विकास विभाग से प्रोजेक्ट ऑफिसर हरिचंद गुप्ता तथा जींद से बीबी जी राम जी के प्रोजेक्ट ऑफिसर राकेश शर्मा ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के लिए योजनाओं की प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं और कार्यप्रणाली की स्पष्ट जानकारी आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं।
संस्थान के सहायक आचार्य सुशील मेहता ने कहा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बीबी जी राम जी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिभागियों की क्षमता विकसित करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें कार्यों की योजना बनाने, निर्धारित मानकों का पालन करने तथा बेहतर कार्य प्रणाली अपनाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी संदीप शर्मा, रामनिवास लेखा सहायक, प्रियंका अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी, शिवम शर्मा कनिष्ठ अभियंता, सुनील लिपिक तथा सुमित कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 9773)