करनाल, 22 अक्तूबर। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में वीरवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ये प्रतियोगिताएं 28 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी, जिनमें कुल 21 प्रकार की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
इस अवसर पर डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेना भी बेहद जरूरी है। नृत्य, पेंटिंग, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा निखरती है।
उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें आगे बढ़ने के जितने अधिक अवसर मिलेंगे, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। जिला प्रशासन की ओर से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। प्रत्येक बच्चे को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। जीतने और हारने की चिंता करने के बजाय अपनी प्रतिभा को निखारने तथा निरंतर प्रयास करते रहने पर ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से प्रतिवर्ष बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष 22 से 28 अक्तूबर तक जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 21 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें हरियाणवी रागनी और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता को पहली बार शामिल किया गया है। प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। प्रथम वर्ग में पांचवीं कक्षा तक, दूसरे वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा, तीसरे वर्ग में नौवीं एवं दसवीं कक्षा तथा चौथे वर्ग में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
ये प्रतियोगिता हुई आयोजित
बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप डांस, सोलो डांस, फैंसी ड्रेस, प्रतियोगिता एक्ट/ थिएटर प्ले, रंगोली, थाली /कलश पूजन, पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
ये रहे परिणाम
आज की प्रतियोगिताओं के डिक्लेमेशन ग्रुप -3 में मनन सिंगला आर एस पब्लिक स्कूल करनाल प्रथम, कृष्णा मित्तल पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, द्वितीय, दिया, जे पी अकैडमी असंध तृतीय रहे, डिक्लेमेशन ग्रुप 4 में ऐश्मीन हंजरा जे पी अकैडमी असंध प्रथम, साक्षी शर्मा डी ऐ वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल नीलोखेड़ी द्वितीय, याशिका शर्मा पार्थ पब्लिक स्कूल, घरौंडा तृतीय रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ग्रुप 1 में अनन्या खुराना आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल प्रथम, लविषा ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल निसिंग द्वितीय, नाविका पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा तृतीय रहे। वन एक्ट प्ले ग्रुप 4 में टीम न. 1 आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल प्रथम, टीम न. 6 जे पी एस एकेडमी निसिंग द्वितीय, टीम न. 3 गुरु तेग बहादुर स्कूल करनाल तृतीय रहे। एकल गायन में ग्रुप 2 में सृष्टी, पार्थ पब्लिक स्कूल, घरौंडा प्रथम, अक्षत, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 द्वितीय, गुरसहज एस बी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल तृतीय रहे, एकल गायन में ग्रुप 3 में भव्या पार्थ पब्लिक स्कूल, घरौंडा प्रथम, ख्यात दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 द्वितीय, गुरनूर सिंह जे पी अकैडमी असंध तृतीय रहे। रंगोली ग्रुप 3 में अनुपम संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन, करनाल प्रथम ,सृष्टि एस डी गर्ल्स सीनियर सेकेन्डरी स्कूल करनाल द्वितीय, देव, अनेजा सिटी हार्ट स्कूल इंद्री तृतीय रहे, रंगोली ग्रुप 4 में दमनप्रीत डी ऐ वी पब्लिक स्कूल असंध प्रथम, याशिका दयाल सिंह पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच करनाल द्वितीय, गुरनाज संधू दयाल सिंह पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच करनाल तृतीय रहे, पोस्टर मेकिंग ग्रुप 2 शगुनप्रीत कौर, वीवीएन, असंध प्रथम, आयान, दिल्ली पब्लिक स्कूल, करनाल द्वितीय, हर्षिता, संत निक्का सिंह स्कील, जरिफा फार्म, करनाल तृतीय व पोस्टर मेकिंग 3 ग्रुप रिषिता, दिल्ली पब्लिक स्कूल करनाल प्रथम, शोर्या शर्मा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, करनाल द्वितीय, श्रेया, जे.पी.एस. अकैडमी, असंध तृतीय व पोस्टर मेकिंग ग्रुप 4 अनन्या सिंगला, मोंटफोर्ट वर्ल्ड स्कूल, करनाल प्रथम, श्वेतिमा ग्रोवर, प्रताप पब्लिक स्कूल, सेक्टर-06, करनाल द्वितीय, आशीष कुमार, डी.ए. वी. पब्लिक स्कूल, असंध तृतीय, थाली पूजन एवं कलश सजावट ग्रुप 3 गुरलीन कौर, जे.पी.एस. एकेडमी, निसिंग प्रथम, कृतिका, जे.पी.एस. अकैडमी, असंध द्वितीय, बिट्टू कुमार, अर्याकुलम, नीलोखेड़ी तृतीय व थाली पूजन एवं कलश सजावट ग्रुप 4 अवनीत, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-07, करनाल प्रथम, चाहत नेग्गी, प्रकाश पब्लिक स्कूल, सेक्टर-06, करनाल द्वितीय, पवित्रा, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन, करनाल, तृतीय, समूह नृत्य ग्रुप 2 टीम नंबर 19, ओ.पी. एस. विद्या मंदिर, करनाल, प्रथम, टीम नंबर 16 जे.पी.एस. अकैडमी, असंध द्वितीय, टीम नंबर 21 दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 करनाल तृतीय तथा समूह नृत्य ग्रुप 4 में टीम नंबर 3 जे.पी.एस. अकैडमी, असंध प्रथम, टीम नंबर 7, जे.पी.एस. अकैडमी, निसिंग द्वितीय तथा टीम नंबर 6 बाल भारती स्कूल, पगाला तृतीय रहे।
इस अवसर पर बाल विकास परिषद की पीओ सुमन शर्मा, संस्कृत प्रवक्ता एवम् प्रख्यात कवि भारत भूषण, रजनीश चोपड़ा एवं जिला बाल कल्याण परिषद, करनाल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
*****