Agriculture and farmer welfare
करनाल सहकारी चीनी मिल ने खरीदा गन्ना हार्वेस्टर - प्रबंध निदेशक
Posted On:
22 Oct 2026 7:28PM
करनाल, 22 अक्तूबर। करनाल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि किसानों की गन्ना कटाई को लेकर चल रही लेबर सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण के लिए करनाल चीनी मिल ने गन्ना हार्वेस्टर गन्ने कटाई के लिए खरीद लिया है। प्रबंध निदेशक ने किसानों से अपील की है कि गन्ना हार्वेस्टर का लाभ उठाने के लिए शुगर मिल के गन्ना कार्यालय से संपर्क करके लाभ उठायें। प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्याओं के निराकरण एवं बिजाई की नवीनतम तकनीक अपनाने के सन्दर्भ में करनाल सहकारी चीनी मिल की तरफ से गांव-बड़ागांव में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करनाल शुगर मिल की से रामपाल, सीडीओ ने किसानों को गन्ने की संशय क्रियाओं व वाइड रो तकनीक से गन्ना उगने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा किसानों से चार फुट की दूरी पर बिजाई करने का अनुरोध किया तथा गन्ने के कीट व् बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए किसानों को गन्ने की फसल में उर्वरकों के संतुलित मात्रा प्रयोग करने के बारे में प्रकाश डाला तथा किसानों को आश्वस्त किया कि मिल का पिराई सत्र समय पर शुरू किया जायेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 80 से अधिक प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 9775)