करनाल, 22 अक्तूबर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल द्वारा वीरवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव के डीएवी कालेज फार बीएड, करनाल पहुंचने पर स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया।
शिविर में सीजेएम मीनाक्षी यादव ने विद्यार्थियों व स्टाफ से बातचीत की और उन्हे पोक्सो एक्ट व कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम के बारे में जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता मोनिका शर्मा ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे बचाव के लिए सतर्क रहने चाहिए। साथ ही एस आई मुकेश कुमार व रौनक कुमार, साइबर क्राइम थाना द्वारा साइबर क्राइम के प्रकारों बारे जानकारी दी और बचाव के तरीकों बारे जागरूक किया।
*****