Law & Legislative
azadi ka amrit mahotsav

जेल लोक अदालत का आयोजन

Posted On: 22 Oct 2026 7:34PM

   करनाल, 22 अक्तूबर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह व सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने वीरवार को एमडीडी बाल भवन, श्रद्धानंद बाल आश्रम व नारी निकेतन का निरीक्षण किया। उन्होंने एम डी डी बाल भवन व श्रद्धानंद बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और उनसे बातचीत कर उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने व जीवन मे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने नारी निकेतन में रह रही महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षण हासिल करने के लिए प्रेरित किया और उन्हे मुफ्त कानूनी सेवाओं बारे जानकारी दी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया और सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव व सीजेएम खुशबू गोयल का बैंच बनाकर जेल लोक अदालत का आयोजन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह के आदेशानुसार जिला कारागार में सी जे एम मीनाक्षी यादव व सी जे एम खुषबू गोयल द्वारा जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 36 मुकदमे रखे गए व 35 मुकदमों का निपटारा कर 31 बंदियों को आवश्यक शर्तो पर रिहा किया गया। इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक लखबीर सिंह भी मौजूद रहे।


 

*****

 


(Release ID: 9777)