azadi ka amrit mahotsav

आमजन समाधान शिविर में पहुंचकर करवाएं समस्याओं का समाधान: सीटीएम

Posted On: 22 Oct 2026 7:35PM
 करनाल, 22 अक्तूबर। सीटीएम सुरेश कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करवाना है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के समाधान में तत्परता दिखाएं और अपनी जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।  
सीटीएम सुरेश कुमार वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई के संबंध में भी अवगत करवाया जाए। 

उन्होंने  बताया कि वीरवार को आयोजित समाधान शिविरों में 9 समस्याएं प्राप्त हुईं हैं जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैंं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 5, नीलोखेड़ी व असंध उपमंडल में दो-दो  शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं इंद्री व घरौंडा उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नही हुई। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है, तो वह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत का समाधान करवा सकता है। इसके अतिरिक्त, आमजन लघु सचिवालय स्थित दिशा केंद्र में सीएम विंडो के माध्यम से भी अपनी शिकायत लिखित रूप में दर्ज करवा सकते हैं। 

समस्याएं इस प्रकार से है:-
करनाल में आयोजित समाधान शिविर में इलम सिंह पुलिस से संबंधित शिकायत, कृष्ण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर आ रही समस्या को लेकर, नीलम विधवा पेंशन बनवाने, राजवीर सिंह गलत तरीके से डिपो से राशन प्राप्त करने के खिलाफ तथा विक्रमजीत कार्य की पेमेंट दिलवाने को लेकर शिकायत लेकर पहुंचे। नीलोखेड़ी उपमंडल में आकांक्षा पीपीपी में जन्मतिथि सत्यापन और ईषम सिंह नए बीपीएल राशन कार्ड के लिए आए, असंध उप मंडल में रमेश चंद्र वअभिषेक परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्या लेकर आए।

 

*****

 


(Release ID: 9778)