azadi ka amrit mahotsav

सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण केंद्र व प्रदेश सरकार का मूल मंत्र

सांसद चौ धर्मबीर सिंह ने दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए की विकास कार्यों की समीक्षा

अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के लिए केंद्र और प्रदेश, दोनों स्तरों पर कोई स्थान नहीं

Posted On: 23 Oct 2026 9:51AM
लोकसभा सांसद चौ धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार का मूल मंत्र सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण सुनिश्चित करना है। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि अंत्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचें। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता और स्टैंडर्ड का पूरा ध्यान रखें।
सांसद वीरवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की आकलन एवं मूल्यांकन बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इस दौरान विधायक उमेद पातुवास व जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास सहित अन्य भी उपस्थित रहे। उपायुक्त मनदीप कौर ने सांसद रिपोर्ट के माध्यम से दिशा बैठक से संबंधित विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने नगर परिषद के सफाई और स्वच्छता से संबंधित कार्य और विकास कार्यों, जल भराव की स्थिति, बेसहारा पशु, अतिक्रमण, जल जीवन मिशन, ग्रामीण विकास, बीबी जी राम जी, गांव की लंबित पैमाइश, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि विभाग एवं प्राकृतिक खेती, महिला एवं बाल विकास विभाग,  स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति विभाग, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, खेल विभाग, परिवार पहचान पत्र व जिला खनिज फंड आदि की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी विकास कार्य को बेवजह न लटकाएं। जिला में जो भी विकास कार्य करवाए जाने हैं उनके टैंडर निर्धारित समय सीमा में जारी करें ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और उन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। 
उन्होंने 152डी टोल से लेकर दिल्ली बाय पास और पुल के नीचे खस्ता हालत रोड को जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए। सभी विभागों से 2014 से अब तक कामों की लंबित लिस्ट भी मांगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद केवल गांव का विकास है। लेकिन गांव में प्लान बनाया, ऑनलाइन भी कर दिया और खर्चा बुक भी कर दिया, फिर भी काम नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी ओर पंचायत पर कार्यवाही हो। सरकार के पास विकास के लिए पैसे और संसाधनों की कोई कमी नहीं है।
सांसद ने बढती बीमारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज खान पान के कारण बीमारियां आ रही है। पोष्टिïक खाना ही इसका समाधान है। हर घर में कोई ना कोई किसी ना किसी बीमारी की दवाई ले रहा है। ऐसे में लोगों को प्राकृतिक खेती की ओर बढऩा होगा। 
बैठक में विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि गांव में सरपंच बने हैं तो सही तरीके से गांव के विकास के लिए काम करना चाहिए। सामूहिक कामों को प्राथमिकता दें। ग्रामीण विकास को लेकर सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। विकास की सोच के साथ ही सरकार ने सरपंचों को काम करवाने की शक्तियां प्रदान की हैं। ऐसे में सरपंचों एवं पूरी पंचायत का कर्तव्य है कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांव के विकास को प्राथमिकता दें। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी, चेयरमैन सुधीर चांदवास, डीएमसी एवं सीईओ विजेन्द्र हुड्डïा, एसडीएम डा विरेन्द्र सिंह व आशीष सांगवान व सीटीएम सुरेश कुूमार सहित अन्य अधिकारीगण, नगर परिषद व जिला परिषद के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

*****

 


(Release ID: 9781)