azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत वैल्यू चेन पार्टनर्स एवं किसान उत्पादक संगठनों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

Posted On: 23 Oct 2026 9:49AM
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सीजन  2026-27 के दौरान जिला के किसानों को सरसों के प्रमाणित बीज का वितरण किया जाना है जिसके लिए 'वैल्यू चेन पार्टनर्स एवं किसान उत्पादक संगठनों का चयन किया जाना है। इसके लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन करने वाले कम्पनी का अधिनियम या सहकारी समिति अधिनियम के तहत पंजीकृत होना व कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है। किसान उत्पादक संगठनों के लिए 200 किसानों का पंजीकृत होना जरूरी है साथ ही पिछले तीन वर्षों में वार्षिक टर्नओवर औसतन 9 लाख रूपये से अधिक होनी चाहिए। किसानों द्वारा कम से कम 3 लाख रूपये की इक्विटी होनी चाहिए व सरकार द्वारा किसी भी इक्विटी ग्रांट के प्राप्तकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों का चयन जिला तिलहन मिशन और जिला कार्यकारी समिति द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। जिला में कार्यरत पंजीकृत संगठन / बीज वितरण नेटवर्क वाले अनुभवी वैल्यू 'चेन पार्टनर्स / इच्छुक संस्थाएं अपनी संस्था का प्रोफाईल, अनुभव प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन पत्र सम्बन्धित उपमण्डल कृषि अधिकारी के माध्यम से उपनिदेशक, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, चरखी दादरी कार्यालय में दिनांक 25 अक्टूबर सायं 05:00 बजे तक जमा करवा सकते है। अधूरी जानकारी या अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा इस सन्दर्भ में विस्तृत दिशा निर्देश एवं शर्ते सम्बन्धित उपमण्डल कृषि अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।

 

*****

 


(Release ID: 9782)