उपायुक्त ने 163 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
Posted On:
23 Oct 2026 9:48AM
सरकार की पहल से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। सहायक उपकरण वितरण जैसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों के अधिकारों को सुनिश्चित करने और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।उपायुक्त मनदीप कौर ने मॉडल संस्कृति स्कूल परिसर में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर साल जरूरतमंद दिव्यांगजनों को एपीसीपीएल झज्जर और एलिम्को कंपनी के सहयोग से सहायक उपकरण प्रदान करता है। सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रसार करने का काम करती है। सरकार का यह कदम दिव्यांगजनों के अधिकारों को सुनिश्चित करने और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए अहम है।उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर दिव्यांग साथियों के जीवन में नई दिशा लेकर आयेगा। साथ ही उनके अंदर एक विशेष ऊर्जा को पैदा करेगा। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविरों में दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया है, जिनमें से पहले चरण में 163 जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार 37 लाख रुपए के उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। अन्य को दूसरे चरण में उपकरण प्रदान किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने 163 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए, जिनमें 91 मोटराईज्ड ट्राई साइकिल, 27 फोल्डिंग व्हील चेयर, 26 बैसाखी, 10 वाकिंग स्टिक, 27 टीएलएम किट, 24 बीटीई कान की मशीन, 9 रोलटोर, 20 वॉकर, 3 स्मार्ट फोन व 1 ट्राइसाइकिल शामिल हैं।कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह व डीईओ धमेन्द्र सिंह सहित लाभार्थी दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 9784)