प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
मुख्य सचिव ने वीसी से की समीक्षा
Posted On:
23 Oct 2026 9:48AM
बदलते मौस के कारण प्रदूषद के बढऩे की आशंका के चलते इसपर प्रभावी अंकुश लगाने और वायु व पर्यावरण गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी से सभी जिला उपायुक्त के साथ आने वाले समय में संभावित स्थिति पर समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।बैठक के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण नियमों का कड़ाई से पालन करवाएं। बिना एंटी-स्मॉग गन, ग्रीन नेट/स्प्रिंकलर और वाटर स्प्रेइंग के चल रहे निर्माण कार्यों पर संसाधन सुनिश्चित करवाएं। सडक़ों से उठने वाली धूल को रोकने के लिए मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों के उपयोग को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सुनिश्तिच करें कि खुले स्थानों में सूखा कचरा, प्लास्टिक, पत्तियों या पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रोक हो। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालान और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
*****
(Release ID: 9785)