उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेंगेे राज्य स्तरीय पुरस्कार
5 नवंबर तक किए जा सकते हैं ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन
Posted On:
23 Oct 2026 9:47AM
हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के माध्यम से समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिसूचना के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र तथा कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी श्रेणियों में चयनित महिलाओं को 10-10 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए इच्छुक पात्र महिलाएं 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कोरियर या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।उपायुक्त ने पात्र महिलाओं से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें तथा आवेदन करने से पहले विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों और पात्रता संबंधी शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
*****
(Release ID: 9786)