मंगलवार 27 अक्टूबर को होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक
सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा करेंगे अध्यक्षता
Posted On:
23 Oct 2026 9:46AM
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि 27 अक्टूबर को दोपहर बाद 3.30 बजे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे।उन्होंने बताया कि कुल 11 परिवाद इस बैठक में रखे जाएंगे, जिनमें से 9 पुराने व 2 नए परिवाद होंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि कष्ट निवारण समिति की बैठक को लेकर सभी अधिकारी अपनी तैयारी मुकम्मल कर बैठक में निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
*****
(Release ID: 9787)