azadi ka amrit mahotsav

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, तालों की सील और रखरखाव का लिया जायजा

Posted On: 23 Oct 2026 1:45PM
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालन में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और कमरों के तालों पर लगी सील का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाजिरी रजिस्टर और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया और रिकॉर्डिंग बैकअप का सत्यापन भी किया। उन्होंने वेयरहाउस में नमी, अग्नि सुरक्षा मानकों और तकनीकी रखरखाव से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की। साथ ही उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम के दरवाजों पर रखी सील को भी चेक किया।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार वेयर हाउस की सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर महीने नियमित निरीक्षण किया जाता है। वेयर हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और सभी मानक पूरी तरह दुरुस्त पाए गए हैं।

 

*****

 


(Release ID: 9796)