azadi ka amrit mahotsav

मतदाताओं से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का 28 अक्टूबर तक निपटारा करें सुनिश्चित : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर

- जिला का कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने से न रहे वंचित

- दावों एवं आपत्तियों के निपटारे उपरांत 6 नवंबर कोकिया जाएगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Posted On: 23 Oct 2026 2:11PM
पलवल, 23 अक्टूबर। 
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पलवल में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य मिशन मोड में जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि प्रत्येक मामले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा 28 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 6 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समय-सारणी की पूरी तरह पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।
000

 

*****

 


(Release ID: 9800)