Archives
- बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध: जिलाधीश डॉ. वैशाली शर्मा
तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के मद्देनजर, विभिन्न विभागों के 11 अधिकारियों को बनाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट -ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी लगाई गई ड्यूटी
Posted On:
23 Oct 2026 3:01PM
- बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध: जिलाधीश डॉ. वैशाली शर्मा
- तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के मद्देनजर, विभिन्न विभागों के 11 अधिकारियों को बनाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट
-ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी लगाई गई ड्यूटी
जींद, 23 अक्तूबर। जिलाधीश एवं डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि हरियाणा बिजली कर्मचारी संघर्ष मोर्चा द्वारा 24 अक्तूबर तक चलाई जा रही तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के मद्देनजर जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला में विभिन्न विभागों के 11 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनके साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधीश डॉ. वैशाली शर्मा द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16(1) व 17(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में सतर्क रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी धीरज, जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता सतीश कुमार, पंचायती राज विभाग के उपमंडल अभियंता रमेश सहारण, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर नैन, नगर पालिका जुलाना के अभियंता कमलदीप, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड नरवाना के उपमंडल अधिकारी रवि प्रकाश, नरवाना सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी सुमित, सफीदों सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी अजय देव, सिंचाई विभाग के अधिकारी विकास जागलान, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी बलजीत तथा नगर पालिका सफीदों के सचिव आशीष कुमार को नियुक्त किया गया है।
डीसी ने बताया कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
*****
(Release ID: 9802)