azadi ka amrit mahotsav

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में 14वीं एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित:-

स्थानीय स्तर पर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Posted On: 23 Oct 2026 4:04PM

रोहतक, 23 अक्टूबर: प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में 14वीं एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर के उपायुक्त व अन्य उच्चाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे। स्थानीय स्तरीय पर उपायुक्त सतबीर सिंह ने समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सतबीर सिंह ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में वीसी के उपरांत संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला में जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में संचालित किये जा रहे पांच निजी व सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित अंतराल पर जांच की जाये। जिला में नशाखोरी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की जा रही है।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने एएसपी वैसाख बग्गी से कहा कि पुलिस द्वारा विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों व पार्कों में निगरानी बढाई जाये। शहर में स्थित सार्वजनिक स्थलों पार्क, सब्जी मंडी, स्टेडियम इत्यादि में नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए तथा उनके आसपास स्थित मेडिकल स्टोर इत्यादि की जांच की जाए। जिला में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध निरंतर चेकिंग अभियान जारी है। शिक्षा विभाग द्वारा जिला में प्रहरी क्लब गठित किये गये है तथा महाविद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता सेल का गठन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित भी वीडियो कॉन्फ्रेंस जुडे। बैठक में एएसपी वैसाख बग्गी, सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, जिला न्यायवादी सुरेंद्र पाहवा, ड्रग कंट्रोल अधिकारी मनदीप मान, उप सिविल सर्जन डॉ. पुष्पेंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. विनीता, गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक डॉ दिनेश शर्मा, सांपला राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ परम भूषण आर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।  




 

*****

 


(Release ID: 9809)