बिजली आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने 132 केवी सब स्टेशन टोहाना पहुंचे एसडीएम आकाश शर्मा
-बिजली आपूर्ति की स्थिति का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के दिए निर्देश
Posted On:
23 Oct 2026 2:16PM
टोहाना, 23 अक्टूबर। एसडीएम आकाश शर्मा ने शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों की जारी हड़ताल के मद्देनजर 132 केवी सब स्टेशन टोहाना का दौरा कर बिजली आपूर्ति की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सब स्टेशन की परिचालन व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए बिजली आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से बिजली आपूर्ति की स्थिति और सब स्टेशन के संचालन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने और संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
फोटो: 132 केवी सब स्टेशन टोहाना में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसडीएम आकाश शर्मा।
*****
(Release ID: 9812)