azadi ka amrit mahotsav

एसआईआर के लंबित नोटिसों का निपटारा जल्द करें-डा. रईया

Posted On: 23 Oct 2026 4:27PM
करनाल, 23 अक्तूबर। अतिरिक्त उपायुक्त डा. राहुल रईया ने जिला के संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी(ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी(एईआरओ)से कहा है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)के लंबित नोटिसों का निपटारा 28 अक्तूबर तक करें। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को किया जाएगा।
 हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के तहत आयोजित की गई बैठक के बाद डा. राहुल रईया ने बताया कि एसआईआर के तहत जिला में 270165 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 267598 नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है। अभी 2563
(0.94 प्रतिशत)की सुनवाई बाकी है। उन्होंने संबंधित ईआरओ व एईआरओ को लंबित नोटिसों पर आगामी चार-पांच दिन के भीतर सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन 6 नवंबर को किया जाएगा।
 उन्होंने बताया कि जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों-करनाल, नीलोखेड़ी, असंध, इंद्री और घरौंडा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत दो लाख 70 हजार 165 नोटिस जारी किए गए थे। इनमें नो मैपिंग के 122042, डाटा मिसमैच के 148123 नोटिस थे।
 बैठक में घरौंडा के एसडीएम अनुभव मेहता, इंद्री के डा. रमन गुप्ता, असंध के सुमित सिहाग, नीलोखेड़ी के अशोक कुमार, करनाल के देवेंद्र शर्मा तथा जिला चुनाव कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*****

 


(Release ID: 9817)