Elections
azadi ka amrit mahotsav

ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए : राजकुमार लौहान

- संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार लौहान किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

- वेयर हाउस में ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गंभीरता के साथ लिया जायजा

- जिला निर्वाचन विभाग को वेयर हाउस से संबंधित लोगबुक नियमित रूप से अपडेट करने के दिए निर्देश

Posted On: 23 Oct 2026 4:36PM

पलवल, 23 अक्टूबर। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा राजकुमार लौहान ने शुक्रवार को जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था तथा रखरखाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा अलार्म सिस्टम, फायर सेफ्टी उपकरणों और प्रवेश-निकास व्यवस्था की जांच की। उन्होंने जिला निर्वाचन विभाग को वेयर हाउस से संबंधित लोगबुक नियमित रूप से अपडेट करने के भी निर्देश दिए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार लौहान ने वेयर हाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा उनके रखरखाव और रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को नियमित रूप से अपडेट किया जाए और समय-समय पर उनका परीक्षण किया जाए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है ताकि मशीनों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार लौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस में रखी चुनाव सामग्री की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए और वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा के सभी मानकों को लागू किया जाए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार लौहान ने निर्देश दिए कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मी, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को नियमित रूप से जांचा और दुरुस्त रखा जाए। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या सुरक्षा संबंधी समस्या सामने आने पर उसे तुरंत ठीक किया जाए, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर नगराधीश प्रीति रावत, चुनाव कानूनगो जितेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
000

 

*****

 


(Release ID: 9821)