azadi ka amrit mahotsav

हिसार में लगेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर

आईटीआई व कॉलेज पासआउट युवाओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Posted On: 23 Oct 2026 5:05PM
एसडीएम ज्योति मित्तल ने निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए अगले सप्ताह आयोजित होने वाले जॉब फेयर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
एसडीएम ने बताया कि जॉब फेयर में विभिन्न निजी कंपनियों के साथ विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। आईटीआई और कॉलेज से पास आउट बेरोजगार युवाओं के रजिस्ट्रेशन व रिज्यूम तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। युवाओं को मेले की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार किया जाएगा। बैठक में सीएमओ डॉ सपना गहलावत, जिला रोजगार अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


 

*****

 


(Release ID: 9826)