azadi ka amrit mahotsav

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक आयोजित

Posted On: 23 Oct 2026 5:06PM
उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा है कि टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने, लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने तथा टीबी के मरीजों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने को लेकर स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। शुक्रवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुख्यालय से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उन्होंने
टीबी उन्मूलन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस वर्ष जनवरी से लेकर 23 अक्टूबर तक जिले में लगभग 4700 टीबी मरीज रजिस्टर्ड किए गए हैं। टीबी की रोकथाम को लेकर में जोश यानी ज्वाइंट स्कवायड फॉर हेल्थ का गठन किया गया है। इसके तहत जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय कमेटी गठित की गई है। जिला स्तरीय कमेटी में विधायक सावित्री जिंदल व विधायक रणधीर पनिहार चेयरमैन तथा एसडीएम ,डीडीपीओ, सीएमओ, जिला टीबी अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। एनसीसी और माईभारत वॉलिंटियर इस कमेटी के तहत कार्य करते रहेंगे। ब्लॉक स्तरीय कमेटी में भी एसडीएम, बीडीपीओ, एसएमओ, एमओटीसी, सीएचओ, एनसीसी और माय भारत के वालंटियर शामिल है। उपायुक्त महेंद्र पाल ने माईभारत टीबी मुक्त मोबाइल हेल्थ से जुड़ने का आह्वान किया है। इसके अतिरिक्त नागरिकों का आह्वान किया कि वे टीबी मरीज को हर महीने में एक फूड बास्केट वितरित करने के लिए आगे आएं और इस अभियान में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, बरवाला एसडीएम अश्वीर नैर, नगराधीश रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



 

*****

 


(Release ID: 9827)