azadi ka amrit mahotsav

जींद :लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश निर्देश

Posted On: 23 Oct 2026 5:24PM


जींद, 23 अक्टूबर। उपायुक्त एवं प्रधान, जिला बाल कल्याण परिषद्, जींद डॉ. वैशाली शर्मा के मार्गदर्शन में बाल भवन, जींद में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर के लगभग 89 विद्यालयों के 786 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल महोत्सव के तीसरे दिन दी फैंसी ड्रेस, क्विज, फन गेम्स तथा बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, ज्ञान एवं कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। 
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने बताया कि बाल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक क्षमताओं का विकास करना है। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों से आह्वान किया कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय एवं मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बाल भवन, जींद की ओर से भेजा जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में उपायुक्त एवं प्रधान, जिला बाल कल्याण परिषद्, जींद डॉ. वैशाली शर्मा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रचना शर्मा, जितेंद्र शर्मा, जयवीर ढांडा, नरेंद्र अत्री, संदीप शर्मा, नीरज, रजनीश बहल, रामफल खटकर, सोनू बंसल, सुमिता आशरी, ओ.पी. चौहान तथा जगदीश चंद्र ने निभाई
इस अवसर पर राकेश राणा, कशिश सिंगला, विनोद कुमार, प्रदीप शर्मा सहित आजीवन सदस्य एवं बाल भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

*****

 


(Release ID: 9829)