Elections
azadi ka amrit mahotsav

नए/छूटे हुए मतदाताओं को शामिल करने हेतु विशेष अभियान-डॉ. आनंद कुमार शर्मा

मतदाता सूची का 6 नवम्बर 2026 को होगा अंतिम प्रकाशन

Posted On: 24 Oct 2026 3:49PM
करनाल 24 अक्तूबर।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा एवं भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिबद्धता है कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली से वंचित न रहे। सभी पात्र मतदाताओं को शामिल करने के उद्देश्य से आयोग की ओर से हरियाणा के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला में मतदाता सूची से सम्बन्धित कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से फार्म 6, फार्म 7, फॉर्म 8 के अन्तर्गत प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां संबंधित राजनैतिक दलों के साथ साझा की गई हैं। निस्तारण कार्य 28 अक्टूबर 2026 तक हर संभव पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने पात्र मतदाताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 नवम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

*****

 


(Release ID: 9847)