azadi ka amrit mahotsav

विधायक योगेंद्र राणा ने गांव पक्का खेड़ा, बांबरेहड़ी, बाल राजपूतान और मोर माजरा में लगभग 1करोड़ 62 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन ।

असंध हल्के का सर्वांगीण विकास मेरा दायित्व:विधायक योगेंद्र राणा

Posted On: 24 Oct 2026 7:17PM
असंध,/ करनाल , 24 अक्टूबर। असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने शनिवार को असंध विधानसभा के गांव पक्का खेड़ा, बांबरेहाड़ी, बाल राजपूतान और मोर माजरा में लगभग 1करोड़ 62 लाख 6 हजार के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन कर ग्रामवासियों को प्रदान किया। इस दौरान विधायक का ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। विधायक योगेंद्र राणा ने गांव पक्का खेड़ा में 39.5 लाख की लागत से हुए विकास कार्यों, गांव बांबरेहाड़ी में 28.10 लाख, गांव बाल राजपूतान में 65 लाख और गांव मोर माजरा में 20 लाख रुपये की लागत से तैयार नव निर्मित खेत के रास्ते का उद्घाटन और 10 लाख रुपये की लागत से सरकारी स्कूल के पीछे नव निर्मित गली निर्माण का उद्घाटन कर ग्रामवासियों को समर्पित किया। 
इस दौरान विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि इन विकास कार्यों के उद्घाटन से ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा । इन विकास कार्यों से गांव में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी तथा ग्रामवासियों को लाभ होगा। हमारा उद्देश्य असंध विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को गति देना और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना है।
विधायक योगेन्द्र राणा ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से असंध विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास परियोजनाओं को मंजूरी दिलवाना और उन्हें धरातल पर साकार करवाना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि असंध विधानसभा क्षेत्र के गांवों और शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और असंध विकास के नए आयाम स्थापित करे।
इस अवसर पर चेयरमैन मार्केट कमेटी प्रवीण राणा, बीडीपीओ उमेद सिंह, सरपंच मोर माजरा राजिंदर सिंह ,गांव मुनक सरपंच गौरव राणा, गोली सरपंच उमेद सिंह, ऋतिकबल्ला मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा, असंध विधानसभा BLA 1 अमित राणा, जलमाना मंडल महामंत्री आशीष पांचाल, गांव पक्का खेड़ा सरपंच अशोक कुमार, गांव बाल राजपूतान सरपंच सुरजीत राणा सहित अन्य ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

*****

 


(Release ID: 9854)