azadi ka amrit mahotsav

विधायक रामकुमार कश्यप ने गांव खेड़ी जाटान बूथ नं. 5 पर सुना मन की बात कार्यक्रम का 139 वां एपिसोड

कहा -- मन की बात कार्यक्रम जनसंवाद का सशक्त माध्यम

Posted On: 25 Oct 2026 4:01PM
इंद्री, 25 अक्टूबर । विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने रविवार को गांव खेड़ी जाटान बूथ नं. 5 पर कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 139 वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 12 साल पूरे होने पर इसे एक तीर्थ यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि इस मंच ने उन्हें देश भर के आम लोगों के कठिन परिश्रम, साहस, समर्पण और सेवा भावना को करीब से समझने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने का शानदार अवसर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने खादी की बिक्री, अंगदान की महत्वपूर्ण भूमिका,आयुष आरोग्य मंदिर ,पारंपरिक खेती पुनर्जीवित सहित स्थानीय कारीगरों के उत्पाद को प्राथमिकता दी।

इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से संवाद, देश को दिशा और समाज को प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम है। मन की बात कार्यक्रम लगातार सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को जनसंचार के क्षेत्र में एक अनूठी पहल माना जाता है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री सीधे नागरिकों से संवाद करते हैं और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों, सामाजिक विकास, नवाचार और प्रेरणादायक कहानियों को साझा करते हैं। इसका उद्देश्य न केवल सरकार और जनता के बीच दूरी कम करना है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना भी है।

इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र, जसमेर सिंह , शीशपाल, सुरेश कुमार, मेहर चंद, रणजीत सिंह, अमरनाथ , साहब सिंह, वेदपाल मदनलाल, सोमनाथ, सुखबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

*****

 


(Release ID: 9860)