तृतीय सूरजकुंड दिवाली मेले में खुशबूदार अगरबत्ती और धूप से महकेगा त्योहार
-दीवाली को खास बनाने के लिए मेले में उपलब्ध हैं आकर्षक सुगंध वाले उत्पाद
Posted On:
25 Oct 2026 7:12PM
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 25 अक्तूबर।
तृतीय सूरजकुंड दिवाली मेला-2026 में दीवाली के त्योहार को खास और खुशबूदार बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की अगरबत्ती और धूप उपलब्ध हैं। मेले में लगे स्टॉल पर आकर्षक सुगंध वाले उत्पाद पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। त्योहार के अवसर पर घरों और पूजा स्थलों को सुगंधित बनाने के लिए लोग इन उत्पादों में रुचि दिखा रहे हैं।
मेले में स्टॉल संचालक अपने उत्पादों को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर रहे हैं, जिससे पर्यटकों को खरीदारी के लिए विविध विकल्प मिल रहे हैं। अगरबत्ती और धूप की अलग-अलग खुशबू और प्रकार त्योहार के माहौल को और भी खास बनाने में सहायक हैं। सूरजकुंड दिवाली मेला भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ त्योहार की रौनक बढ़ा रहा है।
स्टॉल संचालकों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा तथा सूरजकुंड प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेले के माध्यम से उन्हें अपने उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने और अधिक ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।उन्होंने कहा कि सूरजकुंड दिवाली मेला स्थानीय कारीगरों, छोटे कारोबारियों और उत्पाद निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। इससे न केवल उनके उत्पादों को पहचान मिल रही है, बल्कि बिक्री बढ़ाने और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहन देने में भी मदद मिल रही है।
*****
(Release ID: 9876)