azadi ka amrit mahotsav

तृतीय सूरजकुंड दिवाली मेले का समापन आज, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि

- पर्यटन एवं विरासत मंत्री हरियाणा डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

Posted On: 25 Oct 2026 7:17PM
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 25 अक्तूबर।
हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का समापन 26 अक्टूबर, 2026 को सूरजकुंड मेला परिसर, फरीदाबाद में होगा। समापन समारोह में केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पर्यटन एवं विरासत मंत्री हरियाणा डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय मेले का उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कला, स्थानीय कारीगरों और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। दिवाली के उत्सवी माहौल के बीच मेले ने लोगों को खरीदारी, खानपान और मनोरंजन का एक विशेष मंच प्रदान किया। मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समापन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

 

*****

 


(Release ID: 9881)