Development & Panchayats
बादली के गांव निमाणा में डीसी का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आज : सीटीएम
नागरिकों से सीधा संवाद करेंगी डीसी वर्षा खांगवाल
Posted On:
26 Oct 2026 3:44PM
झज्जर, 26अक्टूबर।
जिला के गांव निमाणा में मंगलवार 27 अक्टूबर को रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत डीसी वर्षा खांगवाल ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद करेंगी। यह जानकारी सीटीएम ऋतु ने सोमवार को यहां दी।
नगराधीश ने बताया कि गांव के मंदिर के साथ लगते हाल में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन होगा। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनका समाधान करेंगी और आमजन से जुड़े विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
सीटीएम ऋतु ने बताया कि सरकार की यह अनूठी पहल है जिसके तहत प्रशासन अमला गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनेगा और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा। ऐसे कार्यक्रम जनता और प्रशासन की दूरी को कम करते हैं। यह पहल समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। आमजन के कार्यों से सीधा जुड़ाव रखने वाले और ग्रामीण विकास से जुड़े विभाग अपने अपने विभाग की कल्याणकारी नीतियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देंगे। इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। रात्रि ठहराव में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
---------------
फोटो – वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।
-------------
*****
(Release ID: 9894)