azadi ka amrit mahotsav

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक 5 नवम्बर को

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे बैठक की अध्यक्षता

अधिकारियों को दिए गए उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

Posted On: 26 Oct 2026 3:43PM
झज्जर, 26 अक्टूबर।
आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक गुरुवार 5 नवम्बर  को सुबह 10 बजे  लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे।
सीटीएम ऋतु ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां जनहित से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने और परिवादों से संबंधित पूर्ण जानकारी के साथ भाग लेने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं स्थायी समाधान किया जा सके।
-----------–

 

*****

 


(Release ID: 9895)