azadi ka amrit mahotsav

अक्टूबर में जिला में एनएसओ सर्वेक्षण के लिए कार्यक्रम जारी

नागरिक करें सर्वे में सहयोग

नागरिकों व उद्यमियों से सर्वेक्षण में पूर्ण जानकारी देने की अपील

Posted On: 26 Oct 2026 5:42PM
 करनाल, 26 अक्तूबर। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के स्थानीय उप क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार के अनुसार अक्टूबर में जिला में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण तथा अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण कृषक परिवारों की स्थिति का आकलन सर्वेक्षण किया जाएगा। उद्यम सर्वेक्षणों में थोक मूल्य सूचकांक उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण असंगठित सेवा उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन सवक्षणों में एकत्र की गई सभी सूचनाएं पूर्णत: गोपनीय रखी जाती हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान किसी भी रिपोटे अथवा प्रकाशित आँकड़ों मांग में उजागर नहीं की जाती है। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। जिला के नागरिकों व उद्यमियों से अपील की गई है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को सहयोग करते हुए पूर्ण जानकारी दें।

 जिला में एनएसओ (एफओडी) द्वारा किए जाने वाले सर्वेक्षण का विवरण इस प्रकार रहेगा:
 राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के लिए करनाल वार्ड नम्बर-6,करनाल सेक्टर-13 व घरौंडा
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के लिए करनाल कुंजपुरा रोड, असंध में ललैन पंगहाना व घरौंडा में अराइनपुरा
ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण कृषक परिवारों की स्थिति का आंकलन सर्वेक्षण के लिए असंध व जुंडला
एएसयूएसई के लिए करनाल सेक्टर-1, करनाल रामनगर, नीलोखेड़ी में शेखानपुरा व जुंडला
प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण के लिए इंद्री मुख्य बाजार क्षेत्र, करनाल सीएचडी सिटी, इंद्री में बीबीपुर व कुटेल

 यह सर्वेक्षण देश भर के विभिन्न क्षेत्रों और समूहों की आय का पता लगाने के लिए किया जा रहा है। सर्वेक्षण का उद्देश्य आय के वितरण को समझाना और प्रभावी रणनीतियां तैयार करना है। सर्वेक्षण में जुटाई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। एनएसओ के अधिकारी सर्वेक्षणों के लिए चयनित उद्यमों से संपर्क करते हैं।

 

*****

 


(Release ID: 9905)